यातायात नियमों के उल्लंघन पर राजस्थान पुलिस का विशेष अभियान शुरू, पहले ही दिन 18,477 चालकों पर कार्रवाई

यातायात नियमों के उल्लंघन पर राजस्थान पुलिस का विशेष अभियान शुरू, पहले ही दिन 18,477 चालकों पर कार्रवाई

—प्रदेशभर में 16 जुलाई तक चलेगा विशेष चेकिंग अभियान; बिना हेलमेट, ओवरस्पीडिंग, अवैध पार्किंग और लेन तोड़ने वालों पर खाकी सख्त

जयपुर, 3 जुलाई। सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने, यातायात व्यवस्था को सुरक्षित एवं अनुशासित बनाने तथा आमजन में सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से राजस्थान पुलिस द्वारा राज्यव्यापी विशेष प्रवर्तन अभियान प्रारंभ किया गया है। 2 जुलाई से 16 जुलाई 2026 तक चलने वाले इस अभियान के तहत बिना हेलमेट वाहन चलाने, तेज गति से वाहन चलाने, राष्ट्रीय एवं राज्य राजमार्गों सहित अन्य सड़कों पर अवैध पार्किंग करने तथा राष्ट्रीय राजमार्गों पर लेन अनुशासन का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध सघन कार्रवाई की जा रही है।

महानिदेशक पुलिस श्री राजीव कुमार शर्मा के निर्देशानुसार तथा महानिदेशक पुलिस Rolex replica प्रशिक्षण एवं यातायात श्री अनिल पालिवाल के पर्यवेक्षण में राज्य के सभी जिला पुलिस अधीक्षकों एवं पुलिस उपायुक्तों द्वारा यह विशेष अभियान संचालित किया जा रहा है। अभियान के दौरान मोटर वाहन अधिनियम के प्रावधानों के अनुरूप प्रभावी प्रवर्तन कार्रवाई के साथ-साथ सड़क सुरक्षा के प्रति जनजागरूकता पर भी विशेष बल दिया जा रहा है।

अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस (यातायात) डॉ. बी.एल. मीणा ने बताया कि अभियान के तहत बिना हेलमेट नहीं सफर, चालक एवं सहयात्री दोनों के लिए हेलमेट अनिवार्य तथा आईएसआई मार्क हेलमेट ही जीवन रक्षा का साधन जैसे संदेशों का व्यापक स्तर पर प्रचार-प्रसार replica Rolex watches किया जा रहा है, ताकि अधिकाधिक लोग यातायात नियमों का पालन करें और सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाई जा सके।

विशेष अभियान के प्रथम दिन 2 जुलाई को राज्यभर में कुल 18,477 प्रवर्तन कार्रवाइयाँ की गईं। इनमें बिना हेलमेट दुपहिया वाहन चलाने वाले 7,104 चालकों, तेज गति से वाहन चलाने वाले 5,133 चालकों, राष्ट्रीय एवं राज्य राजमार्गों तथा अन्य सड़कों पर अवैध पार्किंग करने वाले 3,082 वाहन चालकों तथा राष्ट्रीय राजमार्ग (6-लेन/एक्सप्रेस-वे) पर लेन अनुशासन का उल्लंघन करने वाले 3,158 वाहन चालकों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की गई।

राजस्थान पुलिस ने आमजन से अपील की है कि स्वयं तथा अपने परिवार की सुरक्षा के लिए Rolex replica watches यातायात नियमों का पालन करें, दोपहिया वाहन चलाते समय चालक एवं सहयात्री दोनों हेलमेट अवश्य पहनें, निर्धारित गति सीमा का पालन करें, सड़क पर वाहन खड़ा करने के लिए केवल अधिकृत स्थानों का उपयोग करें तथा राष्ट्रीय राजमार्गों पर लेन अनुशासन बनाए रखें। सड़क सुरक्षा में प्रत्येक नागरिक की भागीदारी ही दुर्घटनाओं को कम करने का सबसे प्रभावी माध्यम है।

Tags

About Author

Mahesh Darji

महेश कुमार एक युवा एवं निष्पक्ष पत्रकार हैं, जो भारत न्यूज़ 24 में जालौर एवं सांचौर जिला संवाददाता के रूप में कार्यरत हैं। वे जन जागरण संदेश समाचार पत्र से भी जुड़े हुए हैं और क्षेत्रीय, प्रशासनिक, राजनीतिक एवं जनहित से जुड़े मुद्दों पर तथ्यपरक और जिम्मेदार रिपोर्टिंग करते हैं।

इसके साथ ही वे The Sanchore के Founder & Editor हैं। The Sanchore एक स्वतंत्र एवं निष्पक्ष डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है, जो सांचौर, जालौर और राजस्थान की विश्वसनीय, सटीक एवं निष्पक्ष खबरों को प्राथमिकता के साथ पाठकों तक पहुँचाने के लिए समर्पित है। उनका उद्देश्य जमीनी मुद्दों को प्रमुखता देना और जनहित से जुड़े समाचारों को बिना किसी पक्षपात के प्रस्तुत करना है।

Latest Posts